रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति जब्तकरने की मांग को लेकर व्हिसिल ब्लोवर्स ने रायपुर रेंज के आईजी से मुलाकात की। ये जानकारी कुणालशुक्ला ने दी। उन्होंने कहा कि जब कानून में ऐसा प्रावधान है कि लुक आउट सर्कुलर जिसके भी खिलाफजारी होता है, उसकी गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर उसकी संपत्ति सीजकी जानी चाहिए। इसको लेकर इन लोगों ने एक आवेदन भी आईजी को दिया।ममता शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री खुद को चौकीदार कहते हैं। तो उनके दामाद पर ही तो आरोप लगे हैं,उसे क्यों नहीं गिरफ्तार करवाते? उनको चाहिए कि वे अपने दामाद पुनीत गुप्ता को तत्काल गिरफ्तार करवाएं।इससे उनकी साख भी जनता के बीच में कायम रहेगी।राकेश चौबे ने भी इसी बात की हिमायत की। उन्होंने कहा कि हमेशा कानून की बात करने वाले पूर्व सीएम
See also  शासकीय जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले पटवारी को किया निलंबित, कलेक्टर ने तहसील मुख्यालय किया अटैच
अब मौन क्यों हैं? उनको इस मामले पर आगे आकर जवाब देना चाहिए। तो वहीं शासन प्रशासन की मददकरनी चाहिए।

कार्रवाई की एक स्वर में की मांग:

छग के व्हसिल ब्लोवर्स ने आज रायपुर रेंज के आईजी से मिल कर एक आवेदन सुपुर्द किया है जिसमें मांगकी गयी है कि जिस प्रकार पुलिस अन्य फरार आरोपियों/अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने कि कार्यवाहीकरती है ठीक उसी प्रकार की कार्यवाही पुलिस फरार पुनीत गुप्ता पर भी करे।सभी व्हसिल ब्लोवर्स का एक स्वर में कहना था कि पुनीत गुप्ता एक रसूखदार व्यक्ति का दामाद है इसलिए नसिर्फ उसे गिरफ़्तारी में छूट दी जा रही है बल्कि पुलिस उसकी संपत्ति भी कुर्क नहीं कर रही है। गुप्ता की संपत्ति कुर्क किये जाने हेतु आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से कुणाल शुक्ला,अनिल अग्रवाल,नागेंद्र दुबे,ममता शर्मा,राकेश चौबे,व्यासमुनि द्विवेदी,पंकज दास,अभिषेक प्रताप सिंह इत्यादि शामिल थे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।