पूर्व एक्साइज कमिश्नर समुंद्र सिंह के 8 ठिकानों से ईओडब्ल्यू की टीम को करोड़ो की नगदी समेत औरभारी मात्रा में सोना चांदी की उगाही हो रही है। शुक्रवार की सुबह से ही ईओडब्ल्यू की 60 अधिकारियोंकी टीम ने देर रात तक जांच की। रायपुर, बिलासपुर और मध्यप्रदेश के अनूपपुर में उनके मकानों परमारे गए छापों के बाद जांच में 20 से ज्यादा बंगले और मकानों के दस्तावेज, अनूपपुर में 70 एकड़ काफार्म हाउस, पेट्रोल पंप के साथ भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है। समुंद्र सिंह संविदा में रहने के बावजूद 9 साल से आबकारी विभाग के महत्वपूर्ण अधिकारी बने रहे। पद पररहते हुए वे करीब 5000 करोड़ के घोटाले में शामिल रहे। यही नहीं, कैग रिपोर्ट में आबकारी विभाग में1500 करोड़ रुपए की अनियमितता को लेकर टिप्पणी भी की गई थी। इसे भी समुंद्र सिंह से जोड़ा गया था।उनके खिलाफ महालेखाकार, ईओडब्लू और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।