बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में विधि छात्रा पर गलत नीयत रखने और छात्रा को धमकाने के आरोप में पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त के बेटे प्रवेश दलई के खिलाफ कोनी पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। दरअसल यह मामला सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का है जहां आरोपी सहायक प्राध्यापक रुप में कार्यरत है। मिली जानकारी अनुसार, छात्रा ने कोनी थाने में प्रवेश दलई के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में छात्रा ने बताया कि सहायक प्राध्यापक प्रवेश फोन कर उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था और व्यक्तिगत रूप से अकेले मिलने के लिए परेशान करता था। इधर छात्राओं के कड़े विरोध पर यूनिवर्सिटी ने प्रवेश दलई को तत्काल निलंबित कर दिया है इसके अलावा उनका साथ देने वाले दो अस्थाई प्राध्यापकों की सेवा भी समाप्त कर दी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  जादू-टोने के शक पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली करतूत, पुलिस की ढीली ढाली कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने डीजीपी से मांगा जवाब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।