धमतरी। जिले में प्रायमरी और मीडिल की परीक्षाएं 4 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इस साल प्रायमरी में 4 हजार 8 सौ 41 और मिडिल में 33 हजार 370 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। तो वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहली बार इन कक्षाओं के परीक्षाओं के पैटर्न मेंं परिवर्तन किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इससे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर का सही-सही मूल्यांकन किया जा सके। इसके लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

जानिए कैसा होगा नया पैटर्न:

इसके तहत परीक्षा में छात्रों से प्रत्येक विषय में 15-15 प्रश्न पूछा जाएगा। प्राइमरी के छात्रों को सवालों को हल करने के लिए 2-2 घंटे और मीडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। बताया गया है कि परीक्षा का मॉडल राजय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने किया है। इसके मुद्रण और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। बताया गया है कि एससीईआरटी ने प्रश्न पत्रों को तैयार किया है। परीक्षा के बाद पर्यवेक्षकों को आॅन एंट्री भी करना है।

See also  आज चूड़ामणि सूर्यग्रहण, 900 साल बाद बना संयोग, जानें कैसे डालेगा आप पर प्रभाव

30-30 अंक निर्धारित

पहली से दूसरी तक के छात्रों की हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की परीक्षा होगी। प्रत्येक पर्चे के लिए 30-30 अंक निर्धारित किया गया है। तीसरी से पांचवी तक के छात्रों के लिए पर्यावरण विषय को इसमें जोड़ा गया है। इसी तरह माध्यमिक स्कूल के लिए भी अलग से गाइड लाइन तैयार किया गया है।

शिक्षक भी जुटे तैयारी में

एक जानकारी के अनुसार जिले मेंं 880 प्राथमिक और 445 माध्यमिक शाला संचालित हो रहे हैं। दोनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलाकर जिले में करीब 38,251 छात्र-छात्राएं परीक्षा दिलाएंगे। परीक्षा को शुरू होने में अब तीन दिन ही बचे हुए हैं। ऐसे में इन स्कूलोंं के शिक्षकों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। वे भी अब छात्र-छात्राओं को नए पैटर्न के परीक्षा के लिए तैयार कर रहे हैं।

वर्जन:
प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। 4 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो जाएगी।
टीके. साहू
जिला शिक्षा अधिकारी
धमतरी

See also  बैगा ने गर्म त्रिशूल से दाग कर मार डाला युवक को, वह कई दिनों तक तड़पता रहा, आखिरकार हो गई उसकी मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।