रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता अन्य राज्यों मेंचुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरीष्ठ नेता और विधायकबृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडेय, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और नारायण चंदेल शुक्रवारको दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं जहां से सभी नेता लखनऊ जाएंगे। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तवने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब दूसरे राज्यों में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठनेताओं की टीम प्रचार में जुट गई है। झारखंड और हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव होने है। इसमेंप्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ से स्टार प्रचारक जाएंगे। भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय ने भाजपाके स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार कर ली है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, संगठन मंत्री पवन साय,भाजपा के पूर्व मंत्री समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।