रायपुर। बलरामपुर जिले की रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयतशनिवार की देर रात बिगड़ गई। विधायक बृहस्पत को इलाज के लिए सरगुजा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटलके आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताईजा रही है। ये जानकारी लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने दी। उन्होंने बताया कि गैस बनने के कारण उन्हेंअस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तो वहीं पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को दोपहर2 बजे उनको रायपुर के लिए रवाना किया जाएगा, ताकि उनका समुचित उपचार हो सके।

राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला है बृहस्पत सिंह को:

रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं। इसकेचलते उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बृहस्पति सिंह ने
See also  CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 5 स्थायी न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, देखें लिस्ट
निकटतक प्रतिद्वंदी भाजपा के रामकिशुन सिंह को 32916 मतों से हराया था। उन्हें लगातार दूसरी बारइस सीट से जीत मिली थी।शनिवार को कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खराबहो गई थी। अचेत अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियकअरेस्ट हुआ था। फिलहाल उनकी भी स्थिति में सुधार है।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।