रायपुर सीट के लिए कुल 2343 मतदान केन्द्र, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम :

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत राज्य में कल तीसरे चरण के तहत सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। रायपुर लोकसभा सीट में इस समय कांटे की टक्कर बनी हुई है। कांग्रेस की ओर से जहां महापौर प्रमोद दुबे चुनाव मैदान में डटे हैं तो वहीं उनके खिलाफ भाजपा ने पूर्व महापौर सुनील सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है।रायपुर लोकसभा सीट में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के मध्य ही होना है। यहां दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21 लाख 11 हजार 104 मतदाता करेंगे। इनके खिलाफ 2343 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सात लोकसभा सीटों पर मतदान :

राज्य में कल तीसरे चरण के तहत शेष सात लोकसभा सीटों क्रमश: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में मतदान होना है। मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में तथा मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाए किए गए हैं। राज्य की इन सातों लोकसभा सीटों के लिए कुल 01 करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
See also  Chhattisgarh Weather Update: रायपुर-दुर्ग समेत इन जिलों में छाए बादल: अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर, मानसून पर आया नया अपडेट

रायपुर लोकसभा सीट हेतु बने कुल 2343 मतदान केन्द्र :

बात रायपुर लोकसभा सीट की करें तो यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रमोद दुबे और भाजपा के सुनील सोनी के मध्य ही होना है। वर्तमान स्थिति में दोनों ही दलों ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इस समय यह कहना भी मुश्किल हो गया है कि चुनाव में आमजनता का रूझान किस दल अथवा किस प्रत्याशी की ओर होगा।रायपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मचे घमासान के बीच क्षेत्र के 21 लाख 11 हजार 104 मतदाता निर्णायक होंगे। रायपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 2343 मतदान केन्द्र बनाया गया है तथा यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।