राशनकार्ड के एवज में अवैध वसूली की शिकायत, कृषि मंत्री ने कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

बेमेतरा। प्रदेश के कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान राशनकार्ड बनाने के नाम पर शिकायत मिली कि बेरला जनपद पंचायत में प्रति नया राशनकार्ड बनाने के नाम पर कम्प्यूटर ऑपरेटर भागवत सिन्हा द्वारा तीन तीन हजार रुपये लिया जाता है। कृषि मंत्री ने उसे तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिए।

विधायक ने की शिकायत

इस बैठक के दौरान विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा ने इस आशय की शिकायत की। जिसे गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धमेंन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ लीना मण्डावी सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बस्तर मतदान के बीच 25 अप्रैल को इन तीन जिले बंद कराने का नक्सलियों ने फेंके पर्चे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।