रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले में आरोपी रेखा नायर की मुश्किलेंखत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब रेखा नायर के खिलाफ विधानसभा पुलिस ने एक और अपराधदर्ज किया है। रेखा नायर पर आरोप है कि उन्होंने शासकीय भूमि पर नहर नाला के स्वरूप में परिवर्तनकिया है। मामले को देखते हुए विधानसभा पुलिस ने एफआईआर किया है। इस मामले में शिकायत केबाद विधानसभा पुलिस ने रेखा नायर, चंदनबाला, कुट्टीअम्मा नायर, रेमन नायर और एक बिल्डर राकेशपांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पटवारी ने की शिकायत :

दरअसल विधानसभा क्षेत्र के दरदहा इलाके में रेखा नायर का 19 एकड़ में फैला फार्म हाउस है। इसफार्म हाउस की सिंचाई के लिए सरकारी स्टाप डैम का उपयोग किया जा रहा था। इसे देखते हुए क्षेत्रके संबंधित पटवारी ने थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद विधानसभा पुलिस ने रेखा नायर,
See also  मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा एक और पत्र ,मनरेगा की प्रथम 3 माह की मजदूरी के लिए 1016 करोड़ रूपए जारी करने अनुरोध
चंदनबाला, कुट्टीअम्मा नायर, रेमन नायर और एक बिल्डर राकेश पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

36 हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी का है आरोप :

आपको बता दें कि बहुचर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले में कथित तौर पर 36 हजार करोड़ रुपये कीगड़बड़ी का आरोप है। साल 2015 में सामने आए इस घोटाले में कई हाई प्रोफाइल लोगों के शामिल होनेकी आशंका है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मामले की नए सिरे से जांच हेतु एसआईटी कागठन किया है। जिसके बाद ईओडब्ल्यू के प्रमुख रहे डीजी मुकेश गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।साथ ही इसी मामले में रेखा नायर को भी आरोपी बनाया गया है। उनपर आय से अधिक संपत्ति का मामलाभी दर्ज है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।