रायपुर। प्रदेश में निर्वाचन के दौरान मतदान दलों की हर पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिएसी- टॉप्स याने छत्तीसगढ़ ट्रेकिंग आॅफ पोलिंग प्रोसेस साफ्टवेयर एप्लीकेशन काफी कारगर साबितहुआ है। शनिवार को ये जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंनेकहा कि विधानसभा निर्वाचन की तरह ही लोकसभा निर्वाचन के तीनों चरणों में इसकी सहायता सेमतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान स्थल पहुँचने, मतदान केन्द्र से मतदान के संबंध में निश्चितअंतराल में रिपोर्टिंग तथा दलों की मतगणना केन्द्र वापसी तक की जानकारियाँ लगातार मिलती रहीं,जो इस एप्लीकेशन की सफलता को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि एप्लीकेशन की उपयोगिता औरसफलता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी सराहना की है।

जानकारियां फीड नहीं कर पाए पीठासीन अधिकारी:

साहू ने कहा कि रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सी-टॉप्स एप का उपयोग कियागया। इस दौरान कुछ पीठासीन अधिकारी सी-टाप्स एप्लीकेशन में जानकारी समय पर फीड नहीं कर पाए।
See also  अपोलो की मनमानी से 23 लाख का झटका, घंटों खड़ी रही एयर एम्बुलेंस, एसएसपी को करना पड़ा हस्तक्षेप 
उन पीठासीन अधिकारियों को बुलाकर डाटा फीड कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन2019 के तृतीय चरण में रायपुर जिले में कुल 1,865 मतदान केन्द्रों के मतदान दलों में से 1,422 मतदान केन्द्रके पीठासीन अधिकारियों ने मोबाइल एप में मतदान संबंधी वास्तविक गतिविधियों की प्रविष्टि सी टॉप्सएप्लीकेशन में कर दी थी , शेष 443 की ही जानकारी दर्ज नहीं हो पाई थी उन्हें बुलाकर जानकारी दर्जकराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान में शामिल 14 जिलों के 15,408 मतदान केन्द्रों में से कुल 11,138 मतदानकेन्द्रों से मतदान दिवस में ली जाने वाली प्रत्येक 02-02 घंटे की रिपोर्ट सतत् रूप से प्राप्त हो रही थी, जोइस एप्लीकेशन के तकनीकी रूप से सफलतापूर्वक कार्य करने का प्रमाण है। इस दौरान सूरजपुर, बलरामपुर,रायगढ़, जशपुर, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा एवं बलौदाबाजार जिलों के 95 प्रतिशत से अधिकपीठासीन अधिकारियों द्वारा सी टॉप्स एप्लीकेशन में चाही गई जानकारियाँ दर्ज कर दी गई थीं।
See also  अतिथि शिक्षकों को मिलेगा बोनस अंक : इस तारीख तक देना होगा प्रमाण पत्र, प्रदेश में 12 हजार 489 खाली पदों पर चल रही भर्ती

28 तक प्रविष्टियां करने के निर्देश:

साहू ने बताया कि तीसरे चरण में केवल कुछ ही पीठासीन अधिकारी जिनके द्वारा समय पर प्रविष्टियाँ नहीं कीगई थीं, उनसे वांछित प्रविष्टियां आज 28 अप्रैल तक करा लिए जाने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियोंको दिए हैं।छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकसित मोबाइल एप्लीकेशन सी टॉप्स में सभी पीठासीन अधिकारियों, रूट अधिकारियोंऔर सेक्टर अधिकारियों के मोबाईल नंबर उपलब्ध थे, जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार संपर्क करने में कियागया, इस महत्वपूर्ण एप्लीकेशन की उपयोगिता को सार्थक करता है। छत्तीसगढ़ इंफोटेक सोसाइटी (चिप्स) द्वारातैयार इस एप का विमोचन तत्कालीन मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओम प्रकाश रावत ने एक नवंबर 2018 को कियाथा। इस मोबाइल एप का उपयोग विधानसभा निर्वाचन -2018 के दौरान भी प्रदेश में सफलतापूर्वक किया गया था। सी टॉप्स एप्लीकेशन में उपलब्ध ट्रैकिंग सुविधा का उपयोग कर मतदान अधिकारी आसानी से अपने गंतव्य तकपहुंच पाये । इस एप्लीकेशन रीयल टाइम में मतदान दलों के मतदान केन्द्र में पहुंचने के साथ ही मतदान पश्चात्
See also  Breaking-अफसरों के फर्जी साइन से फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने वाला RTO एजेंट गिरफ्तार
सामग्री वापसी केन्द्र में पहुंचने की जानकारी संबंधित आरओडीईओ. एवं सीईओ. छत्तीसगढ़ राज्य को उपलब्धकराया। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।