रायपुर।रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह की तबियत रविवार को खराब हो गई थी। उसके बादउनको सरगुजा मेडिकल कॉलेज से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां उनका इलाजसर्जिकल वार्ड में चल रहा था। डॉ. जावेद अली के निर्देशन में उनका इलाज चल रहा था। डॉ. जावेद अली ने टीआरपी को बताया कि उनकी हालत सामान्य हो गई है। उनको आज शाम तक डिस्चार्ज करदिया जाएगा। हालांकि उनका एक टीएमटी टेस्ट करवाना है, जो 3 दिन बाद होगा। उसके बाद फिरउनकी जांच की जाएगी।वर्तमान समय में विधायक बृÞहस्पत सिंह नार्मल कंडीशन में हैं। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सूत्रों केमुताबिक विधायक के डिस्चार्ज करने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इस दौरान वे रायपुर में हीविश्राम करेंगे। 

प्रचार के लिए जाने वाले थे यूपी:

पार्टी के जानकार सूत्रों की अगर मानें तो बृहस्पत सिंह को चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश जाना था।
See also  बजट 2025-26 की शुरू हुई तैयारी, विभाग ने जारी किया आदेश, नवंबर तक…
इसी दौरान जब उनकी तबियत खराब हो गई तो पार्टी को कार्यक्रम बदलना पड़ा। संभवत: इन्हीं बातोंको ध्यान में रखते हुए रविवार को राहुल गांधी ने कहा था कि पहले नेता अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंउसके के बाद प्रचार करें। लखनऊ में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को देखने पहुंचे थे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।