दन्तेवाड़ा। जिले में पुलिस और डीआरजी के जवानों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 5 लाख के ईनामी नक्सलीकमलू उर्फ़ शंकर को मार गिराया था। जिसके बाद सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी कियागया था। गिरफ्तार दोनों नक्सली एक-एक लाख के इनामी हैदन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किएगए नक्सली घोपा पोया जनमिलिशिया कमांडर और कुमारू मुरामी जनताना सरकार अध्यक्ष है। वहीं मुठभेड़में मारे गए नक्सली का शव लेने परिजन दन्तेवाड़ा अस्पताल पहुंचे हुए है। 

गरियाबंद में नक्सलियों ने टांगे बैनर पोस्टर :

इधर चुनाव समाप्ति के बाद कई महीनों से शांत नक्सलियों ने गरियाबंद जिले मेंं नक्सलियों ने अपनी मौजूदगीदर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तोरेंगा-कोदोंमाली के जंगलों में नक्सलियों ने बैनर पोस्टरटांगे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने जंगल की ओर रवाना हुए। जैसे ही जवानोंने नक्सली बैनर पोस्टर हटाना शुरू किया तभी जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।सुरक्षाबल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस मुठभेड़ में अभी तक किसी कीभी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।