रायपुर। जगदलपुर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के तिरिया माचकोट के जंगलों में  छत्तीसगढ- ओडिशा बार्डर(Chhattisgarh- Odisha Border) पर पुलिस और डीआरजी की टीम(police and drg team) के साथ आज शाम 5 बजे हुई मुठभेड़ (encounter) में 7 नक्सली मार गिराए गए । उनके शव भी बरामद (dead body recovered )किए गए हैं। शनिवार की शाम को ये जानकारी डीआईजी पी. सुंदरराज ने दी। उन्होंने बताया कि मौके से 1 इंसास तथा 4 थ्री नॉट थ्री रायफलें बरामद हुई(1 INSAS and 4 THREE NOT Three Rifles recovered) हैं। इसके अलावा भी कुछ और भी सामग्री बरामद की गई है। बड़ी तादाद में नक्सलियों के घायल होने का भी अनुमान है।

कैसे हुई मुठभेड़:
डीआईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के शहीदी सप्ताह होने के नाते लगातार सुरक्षाबल के जवान अलर्ट पर हैं। इसी बीच वहां की टीम को तिरिया इलाके में कुछ नक्सलियों के मौजूद होने का इनपुट मिला था। ये इलाका छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर पड़ता है। डीआरजी और पुलिस बल के जवान उधर जब गश्त करके वापस लौट रहे थे, तो पहले से घात लगाए हुए नक्सलियों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे बिना घबराए जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जवाबी फायरिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनके पैर उखड़ गए और वे घनें जंगलों की ओट लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। मौके की सर्चिंग के दौरान वहां 7 शव बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के घसीटे जाने के भी निशान मिले हैं जो इस बात को पुख्ता करते हैं कि बड़ी तादाद में नक्सली घायल भी हुए हैं। तो वहीं मौके से 1 इंसास, 4 थ्री नॉट थ्री रायफल, कुछ अन्य विस्फोटक तथा दूसरे सामान भी उनके कब्जे से बरामद किए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक टीम मौके पर ही डटी हुई थी।

See also  Mission 2024: मंत्री अफसरों को मिला 100 दिन का टॉस्क, हर हफ्ते देनी होगी रिपोर्ट, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी विष्णुदेव साय सरकार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।