सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती के साथ मार्च में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

रायपुर। छतीसगढ़ में 10 वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी। यह फैसला आज परीक्षा व परीक्षा परिणाम समिति की बैठक में लिया गया है। हालांकि फिलहाल समय सारणी तय नहीं की गई है। पूर्व वर्ष की तरह ही कोरोना के चलते इस साल भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की जा रही है।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दिसंबर से अंत तक छात्रों के लिए टाइम टेबल भी तैयार कर लिया जाएगा। कोरोना के असर को देखते हुए इस साल भी सिलेबस में कटौती की जा रही है। जल्द ही सिलेबस के अनुसार प्रश्नपत्र भी तैयार किए जाएंगे।

वहीं जनवरी माह में 10 से 30 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षाओं की समय सीमा तय की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव विजय गोयल ने बताया “परीक्षा समिति की बैठक हुई है, जिसमे मार्च के प्रथम सप्ताह से 10 वीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

See also  आदिवासी नेता मोहन मरकाम बने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।