रायपुर। छत्तीसगढ़ के अग्रणी मेडिकल संस्थान श्रीबालाजी ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल्स में 15 फरवरी को अपने 11 साल पूरे कर रहा है। इस अवसर पर श्रीबालाजी हॉस्पिटल मोवा, टिकरापारा, कोरबा व रायगढ़ में 15 से 25 फरवरी तक 11 दिवसीय मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और इंदौर जैसे शहरों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों का इन चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय परार्मश एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इनके अलावा कई सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिसमें निशुल्क ओपीडी और सभी प्रकार के जांच व सर्जरी में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इनमें रहेगी विशेष छूट

शिविर में एंजिओग्राफी, एमआरआई 1800 रुपए,सीटी स्कैन 1200 रुपए,हेल्थ चेकअप पैकेज 299 रुपए से शुरू होगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी शहरों में पंजीयन के लिए 100 से ज्यादा पंजीयन सेंटर बनाएं गए हैं, ताकि मरीजों को शिविर का लाभ मिल सके। शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 76940.16801 पर संपर्क किया जा सकता है।

See also  Bengal CM Oath : शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी-शाह समेत 20 राज्यों के CM रहे मौजूद

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।