सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस: 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

महादेव सट्टा ऐप केस: 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। महादेव ऑनलाइन घोटाले से जुड़े आरोपियों को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने ढाई साल से जेल में बंद आरोपियों को जमानत दे दी है।  मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस MM सूदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले से जुड़े सभी आरोपियों को जमानत दी है।

महादेव ऑनलाइन घोटाले से जुड़े भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर समेत सभी 12 आरोपियों को जमानत मिल गई है। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले से जुड़े सभी 12 आरोपी पिछले ढाई साल से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। यह मामला लंबे समय से सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियों की जांच के दायरे में है।

विज्ञापन