रायपुर। बाल तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग स्टेशन में शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में 13 बच्चे मिले है। यह ट्रेन हावड़ा से महाराष्ट्र जा रही थी। इस दौरान मंडल कमर्शियल विभाग के टिकट चेकिंग स्क्वाड जो टी. नाग के नेतृत्व में टिकट चेकिंग कर रहे थे। तभी उनकी नजर 13 बच्चों पर पड़ी जिन्हें पढ़ाने के बहाने मुंबई ले जाया जा रहा था।

स्टाफ की सजगता से पकड़ाए बच्चे

रायपुर से टिकट चेक करते हुए S1 से S8 कोच में पहुंचे वहां टिकट चेकिंग के दौरान सीट क्रमांक 27- 28 बर्थ पर लगभग 6 से 14 साल की उम्र के 13 बच्चे भी सफर कर रहे थे। उन्हें एक अभियुक्त द्वारा मदरसे पढ़ाई के बहाने ले जाया जा रहा था। टिकट चेकिंग स्टाफ की सजगता के कारण उन्हें कुछ शंका हुई और उन्होंने उन्हों से बात की बातचीत के दौरान स्पष्ट सत्य सामने नहीं आने पर उन्होंने इसकी सूचना मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कमर्शियल कंट्रोल ऑफिस, रायपुर रेल मंडल के उच्च अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल को दी। सभी बच्चों को सकुशल दुर्ग स्टेशन पर अभियुक्त के साथ उतार लिया गया एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग को सौंपा गया। इस मामले की जाँच में पुलिस जुट गई है।

See also  भारत-वेस्टइंडीज तीसरा इंटरनेशनल वनडे मैच कल,जीत के इरादे से उतरेगी टीम कोहली

शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे बच्चे

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेल मंडल की टिकट चेकिंग स्क्वाड की सजगता से 13 बच्चों को रेस्क्यू कराया है. इन मुस्लिम बच्चों को मदरसे में पढ़ाने के बहाने ले जाया जा रहा था. चेकिंग स्टाफ ने इसकी सूचना मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कमर्शियल कंट्रोल ऑफिस रायपुर रेल मंडल के उच्च अधिकारियों व रेलवे सुरक्षा बल को दी, जिसके बाद सभी बच्चों को दुर्ग स्टेशन पर उतार लिया और रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग को सौंपा दिया गया है। दरअसल, मामला शनिवार की सुबह उस वक्त का है जब शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में रायपुर रेल मंडल कमर्शियल विभाग रायपुर से टिकट चेक करते हुए एस 1 से एस 8 कोच में पहुंचे.

इससे पहले भी पकड़ाए 40 बच्चे

दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सभी बच्चों को उतार लिया गया। इन सभी बच्चों को अपने साथ महाराष्ट्र ले कर जाने वाले व्यक्ति से आर.पी.एफ. के जवानों और अधिकारियों के द्वारा कड़ी पूछताछ की जा रही है। वो सभी बच्चों को कहा लेकर जा रहा था वही इस मामले को लेकर दुर्ग तकियापारा के सरफराज अहमद कुरैशी ने कहा की ये सभी बच्चे पढ़ाई करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों हावड़ा मुंबई मेल से 38 छोटे- छोटे बच्चों को लेकर हावड़ा से मुंबई के नन्दूरबार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मानव तस्कर करने वाले 2 आरोपी को रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया।

See also  विनय कुमार भगत-जशपुर विधानसभा चुनाव 2023

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।