रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब एक लूट की वारदात हुई। तीन बाइक सवार बदमाशों ने शहर के एक कारोबारी की कार रोककर उन्हें हथियारों के बल पर लूट लिया। आरोपी 15 लाख रुपये नकद और तीन सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए।

बता दें कि कारोबारी चिराग जैन रेलवे स्टेशन के पास बोरवेल पार्ट्स की दुकान चलाते हैं और विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। सोमवार को वह घर से दुकान जा रहे थे। कापा क्षेत्र में सुनसान जगह पर अचानक तीन युवक बाइक से कार के सामने आ गए। एक ने नकाब पहन रखा था, जबकि दो के चेहरे खुले थे।

जब कारोबारी ने कार मोड़कर निकलने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और पीछे से कट्टा व चाकू अड़ा दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और कार में रखा कैश बैग उठा लिया।

See also  DGP-IG conference: रायपुर में होने वाले डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर अफसरों की बैठक, कई संभाग के IG और जिलों के SP बैठक में मौजूद

कारोबारी के मुताबिक बैग में 15 लाख रुपये थे, जो वह बिजनेस के लिए ले जा रहे थे। इसके अलावा, बदमाशों ने उनके हाथों से तीन सोने की अंगूठियां भी उतरवाईं और बाइक से मौके से भाग निकले। पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।