प्रदेश में कोरोना विस्फोट, आज मिले 6 हजार से अधिक मरीज, 5 की हुई मौत, देखें जिलेवार आंकड़े

टीआरपी डेस्क। बस्तर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि सुरक्षाबलों के 190 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले कोविड को देखते हुए अधिकारियों ने जवानों के लिए कई एहतियात गाइडलाइन तय किए थे।

कोरोना पॉजिटिव जवानों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी, एसटीएफ एवं अन्य केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। सुरक्षा कैंपों में तैनात अधिकतर सुरक्षाबल के जवान देश के अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं। वह 7 दिन छुट्टी पर अपने कैम्प से घर तक के लिए आवागमन करते रहे हैं।

बस्तर आईजी सुंदर राज पी. ने बताया कि घर से वापस आने वाले जवानों के लिए 14 दिन क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। 14 दिनों के बाद कोरोना किट से उनकी जांच भी कराई जाती है। हाल में कोविड पॉजिटिव (CORONA) जवानों में सुकमा के 160 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, बीजापुर में 19 जवान व नारायणपुर में 11 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।