जयस्तंभ चौक स्थित SBI Bank से पलक झपकते 2.50 लाख रुपए पार करने वाला आरोपी 5 दिन बाद पकड़ाया
जयस्तंभ चौक स्थित SBI Bank से पलक झपकते 2.50 लाख रुपए पार करने वाला आरोपी 5 दिन बाद पकड़ाया

रायपुर। राजधानी के जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक में शनिवार की दोपहर 3.37 बजे सनसनी खेज वारदात हुई। अज्ञात आरोपी ने बैंक के कैश काउंटर से बैंक के 2.50 लाख रुपये पलक झपकते ही पार कर दिए।

वारदाता की फुटेज बैंक के सीसीटीवी कैंमरे में कैद हो गई है। मौदहा पारा पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मौदहापारा थाना प्रभारी यदुमणि सिदार से मिली जानकारी के अनुसार जयस्तंभ चौक स्थित एसीबीआई ब्रांच में पैसे गिनते समय काउंटर से 2.50 लाख रुपये पार हो गए।

वारदात की जानकारी मिलते ही मौदहा पारा पुलिस बैंक पहुंची और तुरंत ही सीसीटीवी फुटेज को चेंक किया। फुटेज में एक व्यक्ति काउंटर के पास में खड़ा था और बैंक कर्मी पैसे गिनने के बाद वहां पर पैसे को रखकर किसी काम में लग गया और पलक झपकते ही अज्ञात व्यक्ति ने पैसा को वहां से उठाकर चलते बना।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।