रायपुर। नया रायपुर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर 20 जंगली हाथियों (20 elephants team moving towards new Raipur)को ट्रैक किया गया है। इनका लोकेशन महासमुंद वनमंडल के खरसा, लहंगर के पास ट्रैक किया गया है। अपने रहवास क्षेत्र बारनवापारा से लंबी दूरी तय कर हाथी यहां तक पहुंचे हैं।मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि हाथियों (elephant) को रोकने के लिए स्पेशल टीम केसरडीह, खरसा, लहंगर के इलाकों में मुश्तैद है। एलिफेंट रिफ्लेक्ट लाइट्स (elephant reflect light), आतिशबाजी और शोरगुल के जरिए हाथियों (elephant)को खदेड़ने की कोशिश की जा रही है। गांव के दक्ष लोग अलर्ट मोड पर हैं। हाथियों ने अबतक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
कैसे ट्रैक हुई लोकेशन:
वन विभाग की टीम रेडियो कॉलर के जरिए हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर रही है। मुख्य वन संरक्षक का दावा है, कि हाथियों के दल को रायपुर शहर की तरफ नहीं बढ़ने दिया जाएगा। रात को इस आपरेशन को और भी तेज किया जाएगा। इसके बाद अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से उनको जंगलों की ओर खदेड़ा जाएगा। इससे पहले भी नया रायपुर के पास हाथियों का दल कई बार आ चुका है। बाद में वन विभाग की टीम उसको महासमुंद की ओर खदेड़ देती है।

See also  Lok Sabha Elections 2024: 5 वोटरों के लिए मीलों पैदल चलकर शेरडांड बूथ पर पहुंचीं पोलिंग पार्टी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।