0 कांकेर की 21वीं वाहिनी का जवान बन गया करोड़पति, फैंटेसी गेम ऐप ड्रीम 11 में IPL टीम बनाकर लगाया 49 रूपये का दांव और जीत गया 2 करोड़ का नकद इनाम, साथी और अधिकारी दे रहे बधाइयां

विशेष संवादाता

रायपुर। कहते है कि ईश्वर जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है और किसकी किस्मत का दरवाजा कबखुल जाए ये कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ हुआ छत्तीसगढ़ के एक सिपाही के साथ। जो रातों रात करोड़पति बन गया। वह भी महज़ 49 रूपये में, खुद की एक क्रिकेट टीम ऑनलाइन बनाकर 2 करोड़ रुपए जीत गया। इस जीत में उसके दोस्तों की नसीहतें और खुद की समझ काम आई। कांकेर की 21वीं वाहिनी में पदस्थ जवान प्रेमानंद दीवान को 2 करोड़ रूपये जितने पर बधाइयों का तांता लग गया है।

मामला दरअसल फैंटेसी गेम ऐप ड्रीम 11 का है। इस गेमिंग ऐप पर अपनी खुद की क्रिकेट टीम बनाकर आईपीएल में उतारकर सिर्फ 49 रूपये का दांव लगाकर सशस्त्र बल का जवान प्रेमानंद दीवान 2 करोड़ का इनाम जीत कर अपनी बटालियन का हीरो बन गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह उसने फैंटेसी गेम ऐप ड्रीम 11 के जरिये दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाकर दांव लगाया था। उसकी टीम जीत गई और तत्काल उसके कहते में 1 करोड़ 50 लाख 98 रूपये आ गए।

See also  CM भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा कार्यक्रम को नेशनल वाटर अवार्ड,बिलासपुर सूरजपुर जिले ने देश में बनाया प्रथम स्थान

इनाम की नकद राशि जैसे ही सिपाही प्रेमानंद के अकाउंट में आई तो उसकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। नक्सल क्षेत्र में तैनात जवान प्रेमानंद दीवान को दोस्तों, सहकर्मियों से लेकर उसके अधिकारीयों तक ने बधाई दिए हैं। बधाइयों का सिलसिला बदस्तूर जारी है और परिजन-रिश्तेदार भी बेहद खुश हैं। बता दें प्रेमानंद की सैलरी कम है और जिम्मेदारियां ज्यादा। लेकिन अब उसकी आर्थिक दिक्कतें करोड़पति बनते ही दूर हो गई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।