रायपुर। छत्तीसगढ़ से 209 खिलाड़ी हरियाणा के पंचकूला में 10 से 14 मार्च 2023 तक 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ से खिलाड़ियों की टीम 7 मार्च को पंचकूला के लिए रवाना होगी, जहां बैडमिंटन, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, तैराकी, टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया गया है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें किट वितरण किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान पीसीसीएफ श्री संजय शुक्ला, एमडी फेडरेशन अनिल राय, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी सुनील मिश्रा, उप वनसंरक्षक आलोक तिवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि वर्ष 1992 से अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से 19 बार अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिसमें वर्ष 2007 से छत्तीसगढ़ की टीम लगातार 10 बार प्रथम स्थान और 03 बार द्वितीय स्थान पर रही हैं।

See also  अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।