BREAKING : 13 दिन बाद मिला 3 साल का मासूम, देहरादून ले गए थे अपहरणकर्ता

रायपुर। राजधानी रायपुर से 8 मार्च को एक तीन साल के मासूम का दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद पुलिस और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट (Anti Crime and Cyber ​​Unit) मामले की जांच में कर रही थी। कोई सुराग न मिलने पर रायपुर पुलिस ने SIT (Special Investigation Team) का गठन किया।

दरअसल, रायपुर के राजेंद्र नगर बूढ़ी माई मंदिर के पास से मंगलवार की देर रात करीबन 2 बजे बाइक सवार बदमाशों ने 3 साल के सुभाष सोनवानी का अपहरण कर लिया था। वारदात के 13 दिन बाद रायपुर पुलिस ने उन बदमाशों को धुंढ निकाला।

गरीब परिवार से है मासूम:

बता दें सुभाष अपने मां-बाप के साथ मंदिर के बाहर झोपड़ी में रहता है। अपहरण के दौरान सुभाष अपने माँ-बाप के साथ सो रहा था। सुबह जब मां की आंख खुली तो बच्चे को नहीं देखकर आसपास तलाश शुरू की। जब मासूम कहीं नहीं मिला तो उसने पति को इसके बारे में बताकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

See also  Mahtari Vandan Yojana: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, सुभाष का अपहरण यूपी गैग के लोगों ने किया था। आज पुलिस करेगी मामले का खुलासा। अपहरणकर्ता मासूम को देहरादून लेकर चले गए थे। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इरफान ने अपने साले को बच्चा देने के लिए सुभाष का अपहरण किया था। पुलिस ने इरफ़ान और सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बच्चा पुलिस के साथ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।