टीआरपी डेस्क। देश में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत 23 आतंकियों की पहचान की गई है। इन आतंकियों की पहचान वर्ष 2022 से लेकर अब तक इस अधिनियम के तहत की गई है और उनके नाम गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में ये जानकारी दी।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में 2018 से 28 फरवरी 2023 तक कुल 175 सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए। वहीं, राज्य में 328 नक्सली मारे गए और 345 नागरिकों की जान गई। बता दें कि नित्यानंद राय ने लोकसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।