गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुर, 10 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Naxalites Surrender : हिड़मा के करीबी एर्रा समेत 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका

Naxalites Surrender : हिड़मा के करीबी एर्रा समेत 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

तेलंगाना। कुख्यात नक्सली हिड़मा के मारे जाने के बाद माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका है। आज शीर्ष नेतृत्व से जुड़े माओवादियों ने एक साथ हथियार डाले हैं। तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने कुल 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 3 स्टेट कमेटी सदस्य शामिल हैं।

सरेंडर करने वालों में नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य आज़ाद उर्फ़ अप्पासी नारायण और हिड़मा का सहयोगी एर्रा भी शामिल है। एर्रा लंबे समय से नक्सलियों के बटालियन नंबर 01 में हिड़मा के साथ सक्रिय था। सरेंडर लिस्ट में 3 स्टेट कमेटी सदस्य, 3 डिवीजनल कमेटी सदस्य, 9 एरिया कमेटी मेंबर और 22 पार्टी कमेटी सदस्य शामिल हैं।

बताया गया कि, इन सभी पर कुल 1,40,05,000 रुपए का इनाम घोषित था, जो तेलंगाना- दक्षिण बस्तर बेल्ट में संगठन की सक्रियता को दर्शाता है। वहीं सरेंडर करने वाले अपने साथ एक AK-47, दो SLR, चार 303 रायफल सहित अन्य हथियार लेकर पहुंचे। नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण को लेकर बड़ी सफलता माना जा रहा है।