Naxal encounter: गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

रायपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में C-60 कमांडो ने चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इलाके में फिलहाल सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस कार्रवाई की पुष्टि DIG अंकित गोयल ने की है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

लगातार मिल रही बड़ी सफलताएं

हालिया महीनों में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अबूझमाड़ के जंगलों में, डीआरजी (DRG) जवानों ने मोस्ट वांटेड माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु समेत 27 माओवादियों को मार गिराया था। इससे पहले बीजापुर जिले के कर्रेगुट्‌टा पहाड़ी क्षेत्र में 21 दिन चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

नक्सल मोर्चे पर बढ़त

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से संकेत मिलते हैं कि सुरक्षाबलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशनल बढ़त हासिल की है। सरकार और पुलिस प्रशासन का फोकस अब इन क्षेत्रों में स्थायी शांति और विकास की बहाली पर है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।