टीआरपी डेस्क। बिरनपुर में बाप-बेटे के शव मिलने के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अब ऐसे में पुलिस ने आम लोगों से मदद की मांगी है। बता दें कि पुलिस ने सुराग देनें वालों के लिए 40 हजार के इनाम की घोषणा की है।

गौरतलब है कि बिरनपुर गांव में शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। बिरनपुर में हुई 2 हत्या करने वालों का पता बताने पर 40 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। जिसमें 30 हजार की राशि दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा एवं 10 हजार रुपए का इनाम दुर्ग पुलिस अधीक्षक देंगे।

बेमेतरा एसपी ने जो पत्र जारी किया है, उसमें लिखा है- ‘सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जिला बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट क्षेत्र में मृतक रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद निवासी बिरनपुर शक्तिघाट की अज्ञात आरोपी ने हत्या कर दी थी। इसको लेकर साजा थाने में अपराध क्रमांक 92/2023, धारा 302 का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

See also  आजादी के बाद पहली बार हिड़मा के गांव में हुआ मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

साथ ही पुलिस ने नंबर भी जारी किया है।

1. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 9479190088

2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा – 9479191400

3 पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला बेमेतरा -9479192013

4. थाना प्रभारी थाना साजा -9479192041

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।