रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से किसान आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसबार आंदोलन समर्थन मूल्य में चना खरीदी की मांग को लेकर होगा। आंदोलन के पूर्व किसान संघ ने सरकार को चेतावनी दे दी है। किसान संघ ने राजधानी में पत्रकार वार्ता कर कहा कि सरकार 47 सौ रुपये समर्थन मूल्य में चना खरीदी के वादा को पूरा करे।सरकार को वादा याद दिलाने 25 अप्रेल को सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 10 दिनों तक सरकार के निर्णय का इंतजार किसान संघ करेगा। यदि 4 मई तक सरकार ने वादा पूरा नहीं किया तो 5 मई को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।किसान संघ के अध्यक्ष सुदेश टेकाम ने बताया कि बाजार में चना प्रति क्विंटल 4 हजार में बिक रहा है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल 700 रुपये तक नुकसान हो रहा है। चूंकि सरकार ने 47 सौ रुपये प्रति क्विंटल चना खरीदी का वादा किया था लिहाजा सरकार इस वादे को जल्द से पूरा करे। साथ सरकार कर्जमाफी, मनरेगा भुगतान और वनाधिकार पट्टे के लंबित प्रकरणों को भी जल्द निपटारा करे।
See also  ब्रेकिंग लॉकडाउन: विमान सेवा की बुकिंग पर सरकार की सफाई, अभी नहीं हुआ कोई फैसला
इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। किसान संघ 4 मई तक सरकार के आदेश का इंजार करेगा। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो 5 मई को जेल भरो आंदोलन किया जाएग। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।