भाजपा के पार्टी प्रमुख समेत 5 हजार लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

टीआरपी डेस्क। भाजपा ने मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों को किया पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इन पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। इन सभी पार्षदों पर कांग्रेसियो से सांठगांठ कर नगरपालिका में बीजेपी अध्यक्ष को हटाने का आरोप है।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अनुशासन हीनता का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इस संबंध में आदेश जारी किा है। नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, पार्षद मोहित बंजारे, संतोषी मोना नागरे, सोनी जांगड़े, मोतिम बाई सोनकर को किया पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

बता दें कि बीजेपी के बहुमत व कब्जा वाले नगरपालिका में उपचुनाव में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने और क्रॉस वोटिंग से बवाल मच गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।