दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ही भाजपा ने अपनी सफलता की शुरुआत कर दी है। दंतेवाड़ा जिले के 5 पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी निर्विरोध सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित गांवों से निर्विरोध चुने गए सरपंचों में नेलगोड़ा से सुखराम लेकामी, बुदपदर से घासीराम कश्यप, चेरपाल से मुनी बाई कश्यप, कारली 2 से रीना कश्यप, और हारला से शक्ति बेरला शामिल हैं।

वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और अब प्रचार जोरों पर है। 17 फरवरी, 20 फरवरी, और 23 फरवरी को सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।