टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक पांच वर्षीय लड़के को उसकी पिता की मौत के बाद ‘चाइल्ड कांस्टेबल’ के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि अनुकंपा के आधार पर मृतक पुलिसकर्मी के पांच साल के बेटे की नियुक्ती की गई है।

बच्चे के पिता की एक दुघर्टना में मौत हो गई थी। सरगुजा पुलिस अधीक्षक (SP) भावना गुप्ता ने बताया कि राजकुमार राजवाड़े एक पुलिस कांस्टेबल थे, जिनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद को उनके पुत्र नमन रजवाड़े को अनुकंपा के आधार पर चाइल्ड कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि जब बच्चा 18 साल की उम्र पूरी कर लेगा तो वह पूर्णकालिक (फुलटाइम) कांस्टेबल बन जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार, जब ऑन ड्यूटी किसी पुलिसकर्मी की असामयिक मौत हो जाती है तो ऐसे में मृतक के परिवार में जब 18 साल से कर्म उम्र वाले को नियुक्त किया जाता है।

See also  'विद्यादान' कार्यक्रम: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए 10 हजार पुस्तकें किया भेंट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।