रायपुर। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत हो चुकी है । 17 से 20 मार्च तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभावान खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कार्फबाल संघ से छत्तीसगढ़ मिक्स कार्फबाल टीम के 6 खिलाड़ीयों का चयन हुआ हैं । ये 35 वीं सिनियर और 19वीं सब जुनियर के लिए राष्ट्रीय कार्फबाल चैंपियनशिप के प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।

आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से सब जुनियर छत्तीसगढ़ कार्फबाल टीम के लिए ओम प्रकाश यादव, अमन ठाकुर और चंचल निषाद के चयन किए गए हैं. साथ ही सिनियर छत्तीसगढ़ मिक्स कार्फबाल टीम में कु. रागनी अगरिया, कु. साक्षी तिर्की और अभिषेक शर्मा के नाम का चयन किया गया है ।

इन खिलाड़ियों के नाम शामिल
इसके अलावा इस टीम के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया है कि, सरगुजा जिले में काफी लंबे समय से ही कार्फबाल चल रहा था । मिली जानकारी के मुताबिक कार्फबाल खेल एक मिक्स खेल है । जिसमें बालक – बालिकाओं का एक मिक्स टीम बनाया जाता है । बता दें की प्रदेश के सरगुजा जिले में कार्फबाल खेल के पहले राष्ट्रीय आयोजन किए गए थे । इसके साथ ही इसके कई स्थानीय खिलाड़ी भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खेल में मेडल जीत चुके हैं । बता दें कि पुर्व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मेडलिस्ट खिलाड़ी में साक्षी, रागनी अगरिया, और अभिषेक के नाम इसमें शामिल हैं ।

See also  Get Alcoholics Alert In The New Year - ड्रंकन ड्राइव से बचने के लिए जनहित में पुलिस का वीडियो सन्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर