राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के 6 युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कार सवार सभी 7 युवक नागपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 2 करोड़ 64 लाख रुपये

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।