बिलासपुर। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे 6 साल के नन्हें विराट के घर खुशियां दस्तक दी जबवह पुलिस के साथ सही-सलामत घर लौट आया। सरार्फ परिवार में नन्हें विराट ने जैसे ही मां कोपुकारा पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। 

फुटहा कॉलेज के पास मिला विराट :

गुजरे पांच दिनों से अनजान चेहरों के बीच परेशान 6 साल का विराट आखिरकार अपने अपनों के बीचपहुंच गया। विराट को पुलिस के विशेष दल ने तड़के करीब पाँच बजे फुटहा कॉलेज के पास मिनी बस्तीमें एक घर से बरामद किया हैं। पुलिस अधिक्षक अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि छह सालके विराट को अपहरण कर्ताओँ के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। सभी आरोपी पकड़ाए गए हैं। शीघ्र हीउन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

शनिवार को हुआ था अपहरण :

लगभग रात 8.20 बजे भाजपा कार्यालय के ठीक सामने की गली में बर्तन व्यवसायी विवेक सराफ के6 वर्षीय बेटे विराट का घर के करीब से कार सवारों ने अपहरण कर लिया था। परिजन व पुलिस कोफिरौती के लिए अपहरण की आशंका थी पर छह दिन बीत गए अपहर्ताओं का फोन नहीं आया थाऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। अथक प्रयास के बाद पुलिस विभाग को सफलता हाथ लगी। 

सीएम श्री बघेल ने की इस मामले की मॉनीटरिंग :

प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने गुरूवार को डीजीपी को तलब कर विराट अपहरण मामले की पूरी जानकारीली थी और पुलिस के रवैये को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जल्द ही विराट कोखोजने में ध्यान केंद्रित करें। मुख्यमंत्री ने पूरी रात इस मामले की मॉनिटरिंग भी की। विराट के सकुशल घरवापसी पर सीएम ने खुशी जाहिर की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।