भेल और गुपचुप खाने के बाद 71 लोग हुए बीमार, 47 बच्चे भी हैं शामिल

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। बाजार में भेल और गुपचुप खाने के बाद 71 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें 47 बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 6 से 15 साल के बीच है। फूड प्वॉइजनिंग के बाद सभी बच्चों को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहां देर रात तक कलेक्टर सहित अन्य अफसर डटे रहे। फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।

ठेलकाडीह क्षेत्र के गतापारा कला में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। इसमें गांव के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे गए हुए थे। सभी ने दुकान से गुपचुप और भेल खाया था। जब घर लौटे एक-एक कर सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां बच्चों की स्थिति में सुधार होते नहीं देख सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वह काफी देर तक अस्पताल में रहे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं SDM के साथ स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गांव भेजा गया है। वहां पर सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।