टीआरपी डेस्क। रायगढ़ जिले में महानदी में नाव डूबने से 7 लोगों की अब तक मौत हो गई है। वही इस हादसे में अबतक एक मृतक की लाश नहीं मिल सकी है। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से महानदी में रेस्क्यू और सर्च अभियान शुरू किया गया था।

गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी सुबह 8:30 बजे के करीब सबसे पहले एक बच्चे पिंकू राठिया के शव को बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि यह सभी ग्राम अंजोरीपाली खरसिया के निवासी हैं।

जारी अभियान में अब तक 7 लोगों के शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक नाव में सवार होकर करीब 70 की संख्या में लोग रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के पांचगांव में स्थित पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। इस दौरान यह सभी नाव में यात्रा कर रहे थे और इस बीच नाव पलट जाने से यह पूरी घटना घटी है।

See also  Chhattisgarh Weather Update: नौतपा का आज तीसरा दिन, धमतरी में पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

इस घटना में जिन लोगों की डूब कर मौत हुई है उनमें राधिका राठिया, केसरबाई राठिया, लक्ष्मी राठिया, बालक कुणाल राठिया, एक बच्चा नवीन राठिया, के शव मिले है। इस घटना में 8 में से 7 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। वही एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।