टीआरपी। A 20-foot statue will be installed at Ambedkar Chowk : कलेक्टोरेट के समीप संविधान निर्माता डा. बाबा साहब अंबेडकर की पुरानी प्रतिमा की जगह 20 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही वर्तमान प्रतिमा को स्थानांतरित कर सिविल लाइन स्थित डॉ.अंबेडकर मंगल भवन में स्थापित किया जाएगा।


यह निर्णय कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई बैठक में लिया गया। इसमें महापौर मीनल चौबे, निगम आयुक्त विश्वदीप, डिप्टी कलेक्टर तुलसी राठौर, संयुक्त संचालक ग्राम निवेश विनीत नायर, डा. रमेन्द्र नाथ मिश्र, विधायक सुनील सोनी के प्रतिनिधि के रूप मे सुनील वान्दरे , पूर्व पार्षद सीमा संतोष साहू ,भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ प्रदेश के सचिव बेनीराम गायकवाड, देवकी तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

See also  बूढ़ातालाब में बन रही चौपाटी, छात्राओं और वॉक करने वालों ने जताया विरोध

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।