टीआरपी डेस्क। नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरादी स्थित बीएसएफ कैंप की बताई जा रही है।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

मृतक जवान की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नारायणपुर जिले में नक्सल मोर्चे पर ड्यूटी के तहत होरादी बीएसएफ कैंप में तैनात था। जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

See also  भाजपा नेताओं ने निकाली लालटेन यात्रा, बिजली की दरों में वृद्धि का किया विरोध

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मर्ग कायम किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बीएसएफ के साथी जवानों से भी पूछताछ कर रही है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।