रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं वहीं 4 की हालत गंभीर है। सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बता दें कि मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जय माता दी बस रायगढ़ से यात्री लेकर जशपुर जा रही थी। इसी दौरान सिसरिंगा मंदिर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चला रहा है।

बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।