कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में डीएफओ कार्यालय में आज सुबह आगजनी की घटना हो गई। इस घटना से डीएफओ दफ्तर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। दफ्तर में रखे जरूरी दस्तावेज, कम्प्यूटर उपकरण जलकर खाक हो गए। बता दें कि डीएफओ के दफ्तर में ही विभाग की सारी फाइलें रखी गई थीं। पांच जुलाई को सीसीएफ द्वारा ऑडिट करना था और आज फाइलें जलकर खाक हो गईं।

थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि आज सुबह सात बजे भानुप्रतापपुर के नाकापार में स्थित पूर्व वन मंडल कार्यालय के डीएफओ दफ्तर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुबह कोई भी कर्मचारी ऑफिस में मौजूद नही था।

धुंआ उठता देख लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डीएफओ दफ्तर का कैबिन पूरी तरीके से जल गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।