टीआरपी। Chinese kite string : पिछले दिनों चाइनीज मांझा से घायल होने वाले दो युवक-युवतियों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की मांग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने की है।

नेताप्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जिला प्रशासन एवं रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि रायपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाली पतंग मांझे की दुकानों से लगातार बिक्री हो रहे चाइनीज मांझे से दुर्घटनाएॅ लगातार होती जा रही है। रास्ते में चलने वाली राहगीरों को इन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार इन दुर्घटनाओं के सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दुकानदार चाइनीज मांझे को बेचकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहें हैं। चाइनीज मांझा प्रतिबंधित होने के बावजूद भी उसकी बिक्री धडल्ले से की जा रही है। किसी भी दुकानदारों के विरूद्ध एफ.आई.आर.एवं अन्य कार्रवाई नही की जा रही है। चाइनीज मांझे की जब्ती केवल खानापूर्ति के लिए की जा रही है। जिन दुकानदारों से मांझे की जब्ती की जा रही है, उनसे यह पूछताछ भी नही की जा रही है कि उन्हें यह मांझा सप्लाई कौन कर रहा है। सप्लायर का नाम सार्वजनिक क्यों नही किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तिवारी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे कोई मिलीभगत तो नहीं हैं, शहर की जनता को इसका जवाब देना होगा।

See also  नामांकन से पहले सीएम साय का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरीं महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे

चाइनीज मांझे से घायल हुई नेहा यादव एवं संकल्प द्विवेदी को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। निगम के नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री, जिला प्रभारी मंत्री, कलेक्टर रायपुर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम को पत्र लिखा है। प्रेषित किया जाएगा।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।