रायपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य के सभी पांच संभागीय मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

इस निर्णय की घोषणा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में की। घोषणा के तुरंत बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांचों नगर निगमों को 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। यानी कुल 2.50 करोड़ रुपये की प्राविधिक मंजूरी जारी की गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि यह राशि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए दी जा रही है। सभी कार्य छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 और नगर निगम अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के अनुरूप पूरे किए जाएंगे।

आदेश जारी

  • नगर निगम रायपुर – ₹50 लाख
  • नगर निगम दुर्ग – ₹50 लाख
  • नगर निगम बिलासपुर – ₹50 लाख
  • नगर निगम जगदलपुर – ₹50 लाख
  • नगर निगम अंबिकापुर – ₹50 लाख
See also  बस्तर में नक्सलियों की टूटी कमर: 5 इनामी कमांडर डालेंगे हथियार, अब नक्सल मुक्त होगा ये बड़ा इलाका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।