बड़ी खबर : सिम्स हॉस्पिटल के टीबी वार्ड के पीछे लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी
बड़ी खबर : सिम्स हॉस्पिटल के टीबी वार्ड के पीछे लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर। प्रदेश के बिलासपुर जिले के सिम्स अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिम्स के टीबी वार्ड के पास रखे कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल रही है।

बड़ी खबर : सिम्स हॉस्पिटल के टीबी वार्ड के पीछे लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि अस्पताल के टीबी वार्ड के पास कचरे के ढेर में आग लग जाने की वजह से मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही वार्ड में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया और दमकल बुलाकर आग को काबू में किया गया। राहत की बात यह है कि आग से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।