रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पास बंक क्लास कैफे में गुरुवार दाेपहर आचानक से आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार किचन में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। कैफे का कर्मचारी किचन में गैस सिलेंडर बदल रहा था, उसी समय आग लगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर साढ़े तीन बजे के आस-पास का है। जीई रोड में सरस्वती नगर थाना के सामने बंक क्लास नाम का दो मंजिला कैफे है। कैफे के किचन में अचानक आग भड़क गई।

वुडन फर्निश होने के कारण देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग ने कैफे को पूरी तरह चपेट में ले लिया। तेज आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखने लगा। हादसे के बाद फौरन फायर ब्रिगेड से संपर्क किया गया। आग की लपटें तेजी बढ़ने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। आशंका जताई जा रही है कि कैफे में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इस विस्फोट के बाद आग की लपटें और तेज हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। फायर फाइटर्स को आग पर काबू पाने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। आग लगने से ट्यूशन क्लास और कैफे के सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सरस्वती नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।