पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर जारी मतगणना के बीच आए शुरुआती रुझानों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमे में भारी उत्साह भर दिया है। रुझानों में भाजपा को 194 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि टीएमसी 93 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. इस ऐतिहासिक बढ़त का जश्न छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है, जहाँ प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक खास अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है।

झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद

मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह स्ट्रीट फूड झालमुड़ी खाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि झालमुड़ी के साथ जीत का स्वाद….। मंत्री ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पीएम ने झालमुड़ी जैसे साधारण माध्यम से बंगाल और पूरे देश की जनता को जोड़ने का काम किया है ।

इस अवसर पर रायपुर स्थित उनके बंगले के बाहर मौजूद समर्थकों और आम लोगों को भी मुफ्त में झालमुड़ी खिलाई गई ।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।