CG BREAKING
CG BREAKING : राजधानी के फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद, VIDEO

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकरी के अनुसार कचना मोड़ स्थित ब्रम्हकुमारी आश्रम के नजदीक एक फोम फैक्ट्री में भीषण आगजनी का मामला सामने आया है।

फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। बता दें कि इसके लगभग 6 महीने पहले भी इस फोम फैक्ट्री में आग लग गई थी। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है। लेकिन आग किस वजह से लगी अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। बता दें इसमें किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

यहाँ देखिए VIDEO:

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।