रायपुर। सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंड के सहयोगियों का परिचय का दौर चला। इस दौरान दोनों पक्षों के वरिष्ठ सदस्यों के बीच हंसी-ठिठोली का माहौल दिखा।

राज्यापाले के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने प्रस्तुत किया। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर 7 और 8 फरवरी को चर्चा होना तय किया गया। इसी के बाद सीएम विष्णु देव साय ने सदन में सभी मंत्रियों का परिचय कराया।

परिचय के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- बृजमोहन अग्रवाल सबसे वरिष्ठ नेता हैं। शायद इसीलिए बृजमोहन जी को जिम्मेदारी ऐसी जिम्मेदारी दी गई है, जैसे घर में दादा को बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के इतना कहते ही सदन में ठहाके गूंज उठे। तब बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- भूपेश जी… आपको भी खिलाएंगे…। इसी बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनूपुरक बजट पटल पर रखा गया। इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

See also  नक्‍सलियों ने ली पूर्व सरपंच पर हमले की जिम्‍मेदारी, लगाए ये आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।