टीआरपी डेस्क। रायपुर एयरपोर्ट पर पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर के स्वागत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी बाबा बागेश्वर के सामने जूते उतारते, टोपी हटाते और चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे।

मामला बढ़ने पर रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला विभाग की मर्यादा और नियमों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।