नया रायपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक... पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी प्लानिंग
नया रायपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक... पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी प्लानिंग

रायपुर। नया रायपुर में अवैध रूप से पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। कुछ अनहोनी होती इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

राखी थाना पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की डस्टर कार में चालक अपने पास रिवाल्वर लेकर मिनी मार्केट सेक्टर 29 की तरफ जा रहा है। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर एक रिवाल्वर बरामद हुआ।

पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम हैदर अली बताया है, जो कि राजतालाब रहने वाला है। पूछताछ में पुलिस उससे यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उसे यह रिवाल्वर कहा से मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

See also  Mahasamund: अंधविश्वास का कहर, "टोनही" बताकर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, 23 पर FIR दर्ज
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।